बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी पर्फोर्मेंस के लिए बखूबी जानी जाती हैं। वहीं अपनी बातों को बेबाकी से रखना और अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी में बड़े कठिन कदम उठाते हुए नीना ने अपनी पहचान बनाई है। जंहा वह एक्ट्रेंस की पर्फोर्मेंस और फिल्मों में फिमेल लीड के किरदारों पर बात करती दिखी तो साथ ही इस उम्र में उनके लिए फिल्मों में कोई किरदार ना होनी की बात भी कहती दिखी हैं। जिससे अब उनकी बातों को इंडस्ट्री में जगह भी मिल रहीं हैं और वह अपनी बेस्ट परफोर्मेंस दें रही है।
इसी बीच नीना के वह दिन भी बहुत खूबसूरत थे जब वह बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में कास्ट की जाती थी। जंहा नीना की अदाकारी और उनके एक्सप्रेशन सभी को पसंद आते थे। अपने उन्ही दिनों को आज नीना दोबारा याद करती दिखी। नीना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पहली फिल्म 'आधारशीला' के फेमस गाने को शेयर किया। यह फिल्म साल 1982 में रिलीज़ की गई थी।
इस फिल्म में एक्टर और इस वक्त पॉलिटिशियन राज बुदेंला ने मुख्य भूमिका निभाया था। नीना के इस विडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। नीना गुप्ता की खूबसूरती और उनकी परफोर्मेंस के बारे में लिखते हुए कई फैंस और दर्शकों ने इस विडियो पर कमेंट भी किया। जंहा वह नीना की खूबसूरती का बखान करते हुए लिख रहे हैं कि,' आप आज भी उतनी ही खूबसूरत है!!' नीना की पहली फिल्म 'आधारशिला' को डायरेक्ट अशोक अहूजा ने किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, अनीता कंवर और अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे।
नीना के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की जानकारी दी गई है। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबॉय' फिल्म में भी नीना नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा नीना हाल ही में ताहिरा कश्यप द्वारा डायरेक्ट की गई शॉर्ट फिल्म 'पिन्नी' में नजर आई जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई।
Posted On:Wednesday, April 14, 2021